अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार अलक़ायदा से सम्बंधित आतंकवादियों नें सीरिया के फ़ौजियों की हत्या करके उनकी लाशों को कुत्तों के आगे डाल दिया।सीरिया के आतंकवादी संगठन अन्नुसरा की प्रेस साइट नें ऐसे फोटो अपलोड किये हैं जिनमें दिखाया गया है कि एक कुत्ता सीरिया के फ़ौजी की लाश को नोच रहा है। आतंकवादी संगठन अन्नुसरा से सम्बंधित इस वेबसाइट में आया है कि यह एक सीरियान फ़ौजी की लाश है जिसे हलब क्षेत्र में मारा गया था। आतंकवादी संगठन अन्नुसरा के एक सऊदी सदस्य मूसिल हरबी नें सोशल मीडिया पर अपने वेब पेज पर स्पष्ट शब्दों लिखा है कि सीरिया के फ़ौजियों की लाशों को कुत्तों के आगे डालना, एक ऐसी पॉलिसी है जिसे अन्नुसरा संगठन अपने दुश्मनों में डर पैदा करने के लिये इस्तेमाल कर रहा है। आतंकवादी संगठन अन्नुसरा के इस सदस्य नें बहुत ही बेशर्मी के साथ आगे कहा कि अन्नुसरा संगठन सीरिया के फ़ौजियों की लाशें इस लिये कुत्तों के आगे डालता है कि यह न कहा जाए कि इस्लामी देशों में कुत्ते भूखे रहते हैं।
18 नवंबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 482516
अलक़ायदा से सम्बंधित आतंकवादियों नें सीरिया के फ़ौजियों की हत्या करके उनकी लाशों को कुत्तों के आगे डाल दिया।